नरसिंहपुर! 7 अप्रैल 2026
जिले गोटेगांव के मालीबाड़ा इलाके में हुई फायरिंग की घटना ने अब नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। घायल महिला सविता सिंह का वीडियो बयान सामने आने के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
🗣️ महिला के मुताबिक, रिमझा चौराहे पर उनके पति ऋषिराज सिंह और शुभम के बीच विवाद हुआ था, जिसे उन्होंने शांत कराने की कोशिश की। लेकिन यह विवाद यहीं नहीं थमा।
➡️ आरोप है कि गांव पहुंचने के बाद गिरवर पटेल और उनके बेटों ने विवाद को दोबारा बढ़ाया और इसी दौरान महिला पर गोली चला दी गई।
💥 चौंकाने वाला दावा:
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद गिरवर पटेल के अपने ही घर में जाकर खुद को गोली मार ली, जिससे मामला और उलझ गया है।
🩺 इलाज जारी:
गोली लगने से घायल सविता सिंह को पहले गोटेगांव अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।
⚖️ कानूनी स्थिति:
फिलहाल यह सभी आरोप घायल पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
👉 स्थानीय मांग:
परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष और निष्पक्षता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
➡️ विश्वसनीय सूत्रों से मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के लडके, घायल सविता सिंह महिला और उनकी नाबालिक बच्चियों को लेकर सोशल मीडिया पर अपशब्दों का प्रयोग भी कर रहे थे!
📌 पोलखोल न्यूज़:
“निष्पक्ष • निर्भीक”, सच के साथ, कानून के दायरे में।







