” नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 47 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 40 लाख की संपत्ति सुरक्षित!”

नरसिंहपुर / 13 सितंबर 2025

शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त

चोरी की 47 मोटरसाइकिलें जप्त।

जप्त मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 40 लाख रूपये।

प्रदेश के अन्य जिलों से चोरी की गयी मोटरसाइकिलें।

दिनांक 13.09.2025 को थाना साईंखेड़ा की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने एवं अपराध नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से भ्रमणशील थी। उसी दौरान सूचना मिली की ग्राम बुढ़ेला निवासी आरोपी जबूर मियां उर्फ शाहरुख मियां अपने अन्य साथी के साथ चोरी की मोटरसाइकिलें लेकर कहीं बेचने की फिराक में घूम रहा है।

उक्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर जबूर मियां को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।

आरोपी:

जबूर मियां उर्फ शाहरुख मियां निवासी ग्राम बुढ़ेला थाना साईंखेड़ा जिला नरसिंहपुर।

विवेक बक्कर निवासी करेली, जिला नरसिंहपुर।

उक्त आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त मोटरसाइकिलों की चोरी करना स्वीकार किया गया। साथ ही अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर नरसिंहपुर एवं प्रदेश के अन्य जिलों से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया।

अन्य आरोपी:

राजा खां निवासी नरसिंहपुर।

विजय बक्कर निवासी जिला रायसेन।

अर्जुन पटेल निवासी नरसिंहपुर।

उक्त सभी आरोपियों को ग्राम नंदरई के पास से गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों की निशानदेही जिला नरसिंहपुर चोरी की गई 12 मोटरसाइकिलों के साथ प्रदेश के अन्य जिलों से चोरी की गयी 35 मोटरसाइकिलें जप्त की गई हैं। जप्त की गयी मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।

चोरी करने की तरकीब :

आरोपीगण अपने शातिर अपराधियों द्वारा चोरी करने हेतु सुरक्षित स्थानों पर खड़ी विभिन्न कंपनियों की मोटरसाइकिलों को चुनते थे। बाद में डुप्लीकेट चाबी का उपयोग कर मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को उक्त आरोपीगण अलग-अलग तरीके से बेच देते थे। आरोपियों द्वारा चोरी की गयी मोटरसाइकिलें प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने अन्य साथियों को बेच दी जाती थीं।

आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मोटरसाइकिल की जप्ती में विशेष भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी साईंखेड़ा निरीक्षक  प्रमिला सिंह, स.उ.नि. जितेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक 48 अरविंद सिंह, प्रधान आरक्षक 94 अमित दुबे, प्रधान आरक्षक 112 अजय पटेल, आरक्षक 86 दीपक ठाकुर, आरक्षक 153 मनोज सिंह, आरक्षक 191 सोनू वर्मा, आरक्षक 218 मिंटू धाकड़, आरक्षक 264 रोहित साहू, आरक्षक 276 नीरज, आरक्षक 325 सूरज जंघेला, आरक्षक 399 नीरज, सूबेदार, महिला आरक्षक 468 पायल पाठक की विशेष भूमिका रही।

 

📞 डायल 112 – SPEED & DETERMINATION
Twitter: @SP_Narsinghpur
Instagram: @narsinghpur_police

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!