उत्तरकाशी में बादल फटने का दिल दहला देने वाला मंजर, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

 

उत्तराखंड/ 5 अगस्त 2025     के उत्तरकाशी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बादल फटने की घटना ने इलाके में तबाही मचा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी पानी, मलबा और तेज बहाव के दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगते, लेकिन ये हकीकत है।

बताया जा रहा है कि बादल फटने की यह घटना अचानक हुई, जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। कई घरों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ स्थानों पर जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मौके पर मौजूद हैं और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

नोट: वीडियो में दिख रहे दृश्य बेहद संवेदनशील और भयावह हैं, कृपया सावधानीपूर्वक देखें।

👉 ताज़ा अपडेट और वीडियो के लिए बने रहें हमारे साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!