“ब्रेकिंग न्यूज़: मप्र में तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर तेज़!

भोपाल 4 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश शासन में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं:

🔹 मनीष सिंह को प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
🔹 अभिलाष मिश्रा को आयुक्त, नगर पालिका निगम उज्जैन नियुक्त किया गया है।
🔹 संयुक्त कलेक्टर वंदना जाट का नरसिंहपुर से तबादला कर दिया गया है।
🔹 लता शरणागत को अपर संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है।

प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सरकार द्वारा आगे और भी बदलाव किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!