रतलाम में बर्निंग ट्रेन!!

रतलाम से इंदौर जा रही डेमू ट्रेन के दो कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतरे।

 

रतलाम। रविवार सुबह रतलाम से इंदौर के निकली डेमू ट्रेन के 2 कोच में प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना आज सुबह की है। सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के लगभग 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतरकर प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन से पैदल ही 6 किलोमीटर दूर फोरलेन स्थित रत्नागिरी पहुंच रहे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!