1 रुपए यूनिट बिजली और पुरानी पेंशन का लाभ देंगे कमलनाथ!!

(पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव साधने किया एलान)

 

पोलखोल।जैसे जैसे चुनाव की तिथि निकट आ रही है ,सियासी दलों ने जनता को साधने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सत्ता पास आते नजर आ रही है और वो जनता को नई नई घोषणाओं से आकर्षित कर रही है। भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बिजली बिल की मार झेल रही मप्र की जनता के लिए सत्ता में आने पर 1 रुपए यूनिट बिजली देने की घोषणा किया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि, कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य में हर घर को 100 रुपए में 100 यूनिट तक बिजली का बिल भरना होगा। बता दें कि 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस घोषणा को एमपी में लागू किया गया था। जिससे बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली थी। इस घोषणा से राज्य के मध्यमवर्गीय परिवार को साधने की कोशिश की जा रही है।

 

पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का वायदा!!

कांग्रेस पुरानी पेंशन स्कीम को बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी हुई है। कांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की घोषणा की गई है। कमलनाथ ने कहा है कि अगर राज्य में सरकार आई तो हम फिर से पुरानी पेंशन योजना को लागू करेंगे। इस घोषणा के जरिए कमलनाथ कर्मचारी वर्ग को साधने की कोशिश में लगे हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!