बरमान के पास सड़क हादसे में प्रसिद्ध संत कनक बिहारी दास की मृत्यु,एक अन्य संत का भी निधन।

पोलखोल ब्रेकिंग।अभी अभी नरसिंहपुर मुख्यालय से 30 किमी दूर बरमान चौकी के पास एक फोर व्हीलर के डिवाइडर से टकराकर पलटने से देश के प्रसिद्ध संत 1008 श्री कनक बिहारी दास महाराज का निधन हो गया है।कार में उनके साथ सवार एक अन्य संत विश्राम जी महाराज के भी निधन की सूचना मिली है।

बताया जा रहा है कि महंत कनक बिहारी दास महाराज अशोकनगर से छिंदवाड़ा अपनी कार से जा रहे थे,आज सुबह 11 बजे करीब बरमान के सगरी मोड़ के पास ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके चलते यह हादसा हुआ है।हादसे में 3 अन्य लोगो के घायल होने की खबर है।घायलों सहित संत कनक बिहारी दास जी को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर लाया गया है,जहां उनकी मृत्यु होने की पुष्टि डॉक्टरों ने की है।

महंत कनक बिहारी दास जी महाराज के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!