अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या,
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हुई घटना
वीडियो साभार: आजतक
पोलखोल ब्रेकिंग।
अतीत अहमद और अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों को ही 10 से अधिक गोली लगी है। अशरफ और अतीक अहमद की हत्या करने वाले हत्यारो के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य बताए जा रहे है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया गया था। गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही उसके बेटे असद की एक एनकाउंटर में मौत हो गई थी।







