बेटे ने की गुमशुदा की रिपोर्ट,अंधविश्वासी लोगो ने बना दिया देवी!!
पोलखोल स्पेशल।
बीते कई दिनों से आपने एक बुजुर्ग महिला पर मां नर्मदा की कृपा होने,नर्मदा में स्नान पर कपड़े गीले न होने और नर्मदा नदी में चलने के वीडियो देखे होंगे।
उक्त बुजुर्ग महिला पूरे महाकौशल क्षेत्र में चमत्कार का प्रश्न बन गई थी और तरह तरह की चर्चाएं होने लगी थी।
लोग इस महिला को देवी मानकर उसकी पूजा करने लगे थे लेकिन जैसे ही पड़ताल शुरू हुई तो महिला की सच्चाई ने सबके होश उड़ा दिए।
पिपरिया से गायब हुई है महिला,बेटा कर रहा तलाश!!
नर्मदा कृपा से देवी बनी हुई इस महिला की पिपरिया पुलिस को तलाश है। बीते साल 9 मई को ये महिला जिसका नाम ज्योति रघुवंशी है ये अपने घर से गायब हो गई थी और इसके बेटे रमन ने स्टेशन रोड थाना पिपरिया में इसके गुमने की रिपोर्ट लिखाई थी।
ज्योति बाई के बेटे की रिपोर्ट को सही माने तो महिला मानसिक अस्वस्थ है और घर छोड़कर जा कही चली गई है।
जहां एक और बेटा रमन अपनी मां को मानसिक अस्वस्थ मानकर खोज रहा है तो वही क्षेत्र के कुछ अंध विश्वासी लोगो ने इसे देवी बनाकर धर्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। आप भी कभी ऐसी वीडियो देखे तो उसे चमत्कार न माने हो सकता है कोई बीमार होकर घर से गायब हो।
डिस्क्लेमर: पोलखोल ऐसी अंधविश्वासी चीजों की आलोचना करता है।








