गोटेगांव, 11 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नरसिंहपुर आगमन से पहले गोटेगांव में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पोल खोल अभियान के तहत काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवम राय सहित आनंद कस्तवार, तारीख खान, सूरज राजपूत, कमलेश पटेल, मोनू राय एवं अन्य कार्यकर्ताओं को गोटेगांव पुलिस ने उनके घरों पर ही रोक दिया।
शिक्षा, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर करना चाहते थे विरोध
कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शिक्षा, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगने के उद्देश्य से विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। उनका कहना है कि जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है।
मुख्यमंत्री के नरसिंहपुर आगमन के दौरान प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
अब सवाल यह है कि जनसमस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के पीछे पुलिस की क्या वजह रही? इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
देखिए, नरसिंहपुर की ऐसी ही खबरें पोलखोल न्यूज़ पर।








