*सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क! परशुराम चौराहे पर मंडी रोड मोड़ का बड़ा गड्ढा बना मुसीबत, जिम्मेदारों का ध्यान कब जाएगा?* *दर्शक ने पोलखोल को भेजा वीडियो!*

नरसिंहपुर | 11 अक्टूबर 2026 पोलखोल न्यूज़
सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क? नरसिंहपुर के परशुराम चौराहे पर मंडी रोड मोड़ के पास बना एक बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। 10 अक्टूबर, शनिवार को एक दर्शक ने इस समस्या का वीडियो बनाकर पोलखोल न्यूज़ को भेजा और मौके की स्थिति से अवगत कराया।

वीडियो भेजने वाले दर्शक के अनुसार, सड़क पर बना यह गड्ढा हादसे का कारण बन सकता है। वहीं, मौके पर ट्रकों के खड़े रहने से आवागमन में भी परेशानी होती है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या संबंधित जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं, या समय रहते इस गड्ढे की मरम्मत कराई जाएगी?

पोलखोल न्यूज़ की अपील: संबंधित जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान दें और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।

यह खबर दर्शक द्वारा भेजे गए वीडियो और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!