*ब्रेकिंग पोलखोल | नरसिंहपुर* *सूत्र झिरी खुर्द में युवक की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका- कल बडी संख्या में समाज के लोग SP को सौंपेंगे ज्ञापन!*

नरसिंहपुर ! 7 अक्टूबर 2026

सूत्रों के अनुसार, ठेमी थाना क्षेत्र के झिरी खुर्द में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है!

परिजनों और समाज के लोगों का आरोप है कि मामले को आत्महत्या का रूप दिए जाने की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक के परिवारजन और समाज के लोग कल गुरूवार 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नरसिंहपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे और मामले की एसआईटी जांच की मांग करेंगे।

मामले में पुलिस का पक्ष और जांच की वास्तविक स्थिति क्या है?

पोलखोल कल इस मामले का पूरा अपडेट सामने रखेगा।

ब्रेकिंग पोलखोल न्यूज़
निष्पक्ष • निर्भीक

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!