*पोलखोल न्यूज़ बुलेटिन | पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, नगर पालिका परिसर में मिली राख पर उठे सवाल, लेन-देन विवाद में गंभीर आरोप और कल देखिए बड़ा खुलासा!* *एंकर: दीक्षा विश्वकर्मा (इंदौर संभाग संवाददाता)*

पोलखोल न्यूज़ बुलेटिन

नरसिंहपुर। 5 जून 2026 पोलखोल न्यूज़ के आज के विशेष समाचार बुलेटिन में जिले की प्रमुख खबरों को प्रस्तुत किया गया। बुलेटिन में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम, नगर पालिका परिसर में मिली राख को लेकर उठे सवाल, लेन-देन विवाद में लगाए गए गंभीर आरोप तथा महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह की तैयारियों से जुड़ी खबरें शामिल रहीं।

 

बुलेटिन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर के बैडमिंटन हॉल परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रमुखता से दिखाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इसके अलावा नगर पालिका परिसर में देर रात मिली राख को लेकर उठे सवालों पर भी विशेष रिपोर्ट प्रसारित की गई। समाचार में बताया गया कि मामले को लेकर चर्चाएं जारी हैं और प्रशासनिक पक्ष सामने आने का इंतजार है।

 

बुलेटिन में बेलखेड़ा निवासी द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत का भी उल्लेख किया गया, जिसमें लेन-देन विवाद, कथित दबाव और धमकियों के आरोप लगाए गए हैं। समाचार में यह भी स्पष्ट किया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

वहीं गोटेगांव में आगामी 17 जून को होने वाले महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह एवं शौर्य यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की जानकारी भी दर्शकों तक पहुंचाई गई।

 

बुलेटिन के अंत में दर्शकों को कल प्रसारित होने वाले एक विशेष खुलासे की झलक दिखाई गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की जीवनभर की जमा पूंजी और विश्वास से जुड़े कथित मामले का खुलासा किए जाने की जानकारी दी गई।

 

इस विशेष समाचार बुलेटिन का संचालन इंदौर संभाग संवाददाता दीक्षा विश्वकर्मा ने किया।

पोलखोल न्यूज़, नरसिंहपुर।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!