नरसिंहपुर! 10 मई 2026
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLAW” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत 8 मई 2026 को कोतवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान झिरना रोड मरघटा के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 3.15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी प्रशांत पटैल पिता प्रकाश पटैल, उम्र 28 वर्ष निवासी रिपटापार, नरसिंहपुर बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही में मुख्य भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, गौरव चाटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक अभय तिवारी, अनुराग दुबे, उमेश्वर पाठक, सौरभ पटैल, राहुल दुबे, नीलेश दुबे एवं श्रेय अवस्थी की मुख्य भूमिका रही है।








