*“ ब्रेकिंग पोलखोल बरगी क्रूज हादसा: मां बेटे की तस्वीरों पर संशय, लेकिन लापरवाही पर उठे बड़े सवाल”!*

जबलपुर, 1 मई 2026 | पोलखोल न्यूज़
30 अप्रैल को बरगी बांध में हुए मिनी क्रूज हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया और कुछ लोग स्वयं तैरकर किनारे पहुंचे। शेष लापता लोगों की तलाश एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीमों द्वारा जारी है।

 

इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मां-बेटे की एक तस्वीर को प्रशासन ने भ्रामक बताते हुए कहा है कि उसका इस हादसे से कोई संबंध नहीं है। वहीं एक अन्य तस्वीर भी सामने आई है, जिस पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

हादसे में जीवित बचे एक व्यक्ति (प्रदीप, नाम /सूत्रों के अनुसार) ने बताया कि कुछ ही मिनटों में क्रूज असंतुलित होकर गहरे पानी में समा गया। उनके अनुसार, क्रूज पर दो लोग संचालन कर रहे थे और अचानक स्थिति बिगड़ने से यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी और 4 वर्षीय पुत्र लापता हैं।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों तक लाइफ जैकेट पहुंचाई गईं, लेकिन हादसा इतनी तेजी से हुआ कि सुरक्षा उपाय पर्याप्त साबित नहीं हो सके।

 

➡️ घटना के बाद पर्यटन मंत्री द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि मौसम विभाग द्वारा आंधी-तूफान की चेतावनी के बावजूद क्रूज का संचालन किसके निर्देश पर किया गया।

⚖️ उठते सवाल
चेतावनी के बावजूद संचालन की अनुमति किसने दी?

क्या सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई थीं?

सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं हुआ?

 

नोट- तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है, लेकिन इस हादसे में मां बेटे और उनके 4  वर्ष के बेटे की मृत्यु की पुष्टि हुई है!

📌 कुछ जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों एवं सूत्रों पर आधारित है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि लंबित है।

ब्रेकिंग पोलखोल | Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!