तलापार क्षेत्र में हड़कंप: कुत्ता नवजात भ्रूण लेकर हुआ फरार, पुलिस को मिला कपड़ा!”

नरसिंहपुर! 30 जनवरी 2026
शहर के तलापार क्षेत्र के किसानी वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नवजात भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाकर लेकर भागता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए गए स्थानों पर पुलिस एवं बड़ी संख्या में मौजूद युवकों ने पूरे क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया, लेकिन नवजात और उसे ले जाने वाले कुत्ते का कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस ने घटनास्थल से एक कपड़ा बरामद किया है, जिसे मामले की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात शिशु वहां कैसे पहुंचा, इसके पीछे कौन जिम्मेदार है और यह घटना किन परिस्थितियों में हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की बात कही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!