संविदा अधिकारी-कर्मचारियों का महासम्मेलन: कार्यदिवस घोषित करने की मांग!”

नरसिंहपुर। 28 जनवरी 2026 संविदा संयुक्त संघर्ष मंच मध्यप्रदेश, जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है, द्वारा प्रदेश स्तरीय संविदा महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महासम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में आयोजित होगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार महासम्मेलन शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से न्यू दशहरा मैदान, टीटी नगर, भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस महासम्मेलन में मध्यप्रदेश शासन के समस्त विभागों एवं विभिन्न योजनाओं में कार्यरत संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

संविदा संयुक्त संघर्ष मंच ने कलेक्टर नरसिंहपुर से आग्रह किया है कि जिले के समस्त अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत संविदा अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिनांक 30 जनवरी 2026 को कार्यदिवस (कार्य दिवस माना जाए) प्रदान करते हुए महासम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

संविदा कर्मियों का कहना है कि यह महासम्मेलन उनके अधिकारों, समस्याओं एवं मांगों को शासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखने का एक महत्वपूर्ण निर्णय है!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!