नरसिंहपुर। 23 जनवरी 2026 भारत की अग्रणी सीमेंट निर्माता कंपनी जेके सीमेंट द्वारा गत दिवस स्थानीय होटल में इंजीनियरिंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ वरिष्ठ अभियंताओं आर.के. बाडिया, अनिल महाजन, के.के. सोनी, पारसनाथ विश्वकर्मा, मनीष जैन एवं राजेश दुबे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जेके सीमेंट के विभिन्न उत्पादों की तकनीकी विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके सही उपयोग एवं निर्माण गुणवत्ता बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने इंजीनियरों के प्रश्नों का समाधान करते हुए आधुनिक निर्माण तकनीकों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कंपनी के जोनल हेड सुधीर मिश्रा, एरिया सेल्स मैनेजर पुनीत बंसल, एरिया तकनीकी अधिकारी नकुल सोनी, बीओ अभिषेक अग्रवाल एवं नरसिंहपुर तकनीकी अधिकारी नीतेश झरिया सहित जिले के बड़ी संख्या में इंजीनियर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरों से सीधा संवाद स्थापित कर तकनीकी सहयोग को और सशक्त बनाना रहा।








