“दिलेर महिला पुलिस का दम: मनचलों का जुलूस, अब जिले के सभी थाने—खासकर कोतवाली—महिलाओं के सुपुर्द हों”

नरसिंहपुर। 23 जनवरी 2026 स्कूली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले मनचलों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तारी कर ली। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया, वहीं महिला पुलिस द्वारा जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया गया कि छात्राओं व महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23.01.2026 को थाना स्टेशनगंज क्षेत्र अंतर्गत कुछ अज्ञात युवकों द्वारा स्कूली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने गंभीरता दिखाते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और पुख्ता सूचना के आधार पर ग्राम डांगीढ़ाना से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

➡️ गिरफ्तार नीछ आरोपी..
राजेन्द्र लोधी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चौराखेड़ा..

अर्पित सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम डांगीढ़ाना..

दोनों आरोपियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का डर साफ नजर आया और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं कुछ स्वाभिमानी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि, अभद्र टिप्पणी या सोशल मीडिया के दुरुपयोग की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी!

महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नरसिंहपुर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!