नरसिंहपुर! 20 जनवरी 2026
नरसिंहपुर में एनएसयूआई द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने 26 जनवरी 2026 से नरसिंहपुर से नर्मदापुरम तक जनचेतना पदयात्रा निकालने की घोषणा की। यह पदयात्रा सात प्रमुख जनहित मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है, जिनका उद्देश्य आम जनता, किसानों और छात्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना है।
एनएसयूआई नेताओं ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, आवारा गौवंश की समुचित देखरेख, किसानों को एमएसपी पर फसलों का उचित मूल्य, शासकीय स्कूलों के निजीकरण पर रोक सहित कुल सात मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
प्रेस वार्ता में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिला अध्यक्ष ईशान राय, वरिष्ठ नेता अतुल चौरसिया, अभिनव ढिमोले,मनीष कौरव, अंकुर बटरी, शिवम ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि यह पदयात्रा जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनजागरण का माध्यम बनेगी और सरकार पर सकारात्मक दबाव डालेगी।







