“जहां पक्षी खुद चलकर आते हैं नाश्ता करने”, अनोखा दृश्य, अनोखी सेवा खबर सिर्फ पोलखोल पर !”

नरसिंहपुर। 19 जनवरी 2026
नरसिंहपुर नगर के अमित भोजनालय के संचालक अतुल (बंटी नेमा का प्रकृति प्रेम एक मिसाल बन गया है। वे पिछले दस वर्षों से प्रतिदिन सुबह नाश्ता तैयार होते ही सबसे पहले पक्षियों और गिलहरियों को भोजन कराते हैं।

भोजनालय के सामने स्थित जनपद कार्यालय की दीवार पर बंटी नेमा रोज़ाना दाना-पानी रखते हैं। कुछ ही मिनटों में पक्षी और गिलहरियां वहां एकत्र हो जाती हैं। यह दृश्य ऐसा प्रतीत होता है मानो यह उनकी नित्य दिनचर्या का हिस्सा हो, जैसे उन्हें पहले से पता हो कि आज भी यहीं नाश्ता मिलेगा।

हमने स्वयं इस अद्भुत और मनमोहक दृश्य को देखा। बंटी नेमा बताते हैं कि यह सेवा वे निस्वार्थ भाव से करते आ रहे हैं। पक्षियों के साथ-साथ वे गाय, सांड, कुत्तों सहित अन्य बेसहारा जानवरों को भी नियमित रूप से भोजन कराते हैं।

भागदौड़ भरी जिंदगी में यह पहल मानवता, करुणा और प्रकृति प्रेम का प्रेरक संदेश देती है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!