महिलाओं के अपमान पर भड़की भाजपा महिला मोर्चा, फूल सिंह बरैया का फूंका पुतला!”

नरसिंहपुर! 18 जनवरी 2026  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मुख्यालय नरसिंहपुर द्वारा भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं के विरुद्ध दिए गए अनर्गल बयान के विरोध में सुभाष पार्क चौराहे पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान उपस्थित मातृशक्तियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए फूल सिंह बरैया को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किए जाने तथा सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की। कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी शर्म करो, फूल सिंह बरैया मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन किया गया। महिलाओं ने बड़े आक्रोश के साथ उनके बयान पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजीनियर निशा सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि फूल सिंह बरैया का बयान कांग्रेस की सोच और संस्कृति का प्रतीक है। यह वक्तव्य दर्शाता है कि कांग्रेस नेताओं के मन में महिलाओं और एससी-एसटी समाज के प्रति कितना सम्मान है। यह बयान बीमार और विकृत मानसिकता को प्रदर्शित करता है, जो लोकतंत्र में पूरी तरह अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि महिला कोई वस्तु या प्रदर्शन की चीज नहीं, बल्कि सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान दे रही है। पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। सत्ता हो या संगठन, भाजपा द्वारा महिलाओं को उनका वाजिब हक दिया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस पार्टी द्वारा बरैया पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो यह महिलाओं के प्रति उनकी सोच और मौन सहमति को दर्शाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, जिला महामंत्री एडवोकेट रेखा सिंह पटेल, नगर महामंत्री रचना वर्मा, सविता कुशवाहा, सविता अग्रवाल, अर्चना सोनी, पूनम श्रीवास्तव, कामिनी सेन, सुषमा मिश्रा, शकुन नामदेव, भारती दीक्षित, बबिता नेमा, माधुरी यादव, कविता पटेल, ओशी कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!