नरसिंहपुर/ 17 जनवरी 2026
*“OPERATION EAGLE CLAW”*के तहत अबैध मादक
पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 106 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपियों शकील खान निवासी देवरी पार्वती, जिला सिहोर मध्यप्रदेश , अमन कुशवाहा (निवासी निवासी नानकपुर, आष्टा जिला सिहोर मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयों का ट्रक ओडिशा की ओर जा रहा था। जांच में सामने आया कि गांजा को ट्रक के केबिन में सरिया लोड के बीच पटियों के नीचे बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया था।
अन्य जब्ती – एक ट्रक क्रमांक एमपी 09 एच एफ 9648 कीमत लगभग 30 लाख रूपये दो मोबाइल कीमत 15 हजार रूपये जब्त ¡
बैधानिक कार्रवाई – धारा 8, 20 एवं एनडीपीएस एक्ट तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
ओडिशा की ओर से आरहा था ट्रक को बरमान मेले क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन थाना सुआतला पुलिस ने थाना बरमान को सूचित किया की उक्त ट्रक वापस बरमान की ओर भाग रहा तभी सूचना पर बरमान प्रभारी आशीष बोपचे और उनकी टीम ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड लिया। जांच के दौरान केबिन के ऊपर लगी पट्टियां हिलती नजर आईं, जिससे शक हुआ। नट-बोल्ट खोलकर तलाशी लेने पर गांजा बरामद किया गया जो कि 106 किलो गांजा जो पीकिट में था जब्त किया । इस कार्रवाई की सूचना एसडीओपी आशीष मिश्रा को दी गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी अमन कुशवाहा गांजे की धीरे-धीरे अवैध बिक्री करता था। मामले में आगे की जांच जारी है।
डोकरघाट में 31 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
इसी क्रम में एक अन्य कार्रवाई में थाना स्टेशन गंज पुलिस ने डोकरघाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लगभग 31 ग्राम स्मैक कीमत 3.5 लाख अनुमानित के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष कौरव (35 वर्ष), निवासी ग्राम कुशमी, थाना करेली के रूप में हुई है। आरोपी ने स्मैक को जैकेट में छिपाकर रखा था।
इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
अवैध गांजा प्रकरण में निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि अनिल अजमेरिया, उनि आशीष बोपचे, उनि दिलीप सिंह, सउनि संतोष राजपूत, प्रधान आरक्षक रंजीत पटेल, देवेंद्र सिंह, आशोक अहिरवार, जितेंद्र पटेल, आरक्षक हसन रजा, आशीष पटेल, अनुराग ठाकुर, हेमंत बाडिवा, मोहित त्रिपाठी, सैनिक गजराज व चूरामन की भूमिका सराहनीय रही।
➡️ वहीं स्मैक प्रकरण में थाना स्टेशनगंज प्रभारी सौरभ पटेल, उनि राहुल सोनकर, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, नंदकिशोर कुशवाहा, दिलीप इनवाती और प्रशांत ठाकुर की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








