टेंशन फ्री लाइफ का मंत्र: 63 की उम्र में भी जवान दिल वाले अज्जू भैया!”

नरसिंहपुर! 16 जनवरी 2026

नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी अजय मालवीय, जिन्हें लोग स्नेह से ‘अज्जू भैया’ कहते हैं, 63 वर्ष की उम्र में भी युवाओं को मात देने वाला उत्साह और ऊर्जा रखते हैं। आज के भागदौड़ भरे जीवन में जहाँ अधिकांश लोग अपनी सेहत और मानसिक शांति खोते जा रहे हैं, वहीं अज्जू भैया बुजुर्गों ही नहीं, बल्कि हर आयु वर्ग के लिए “वोस्टर डोज” से कम नहीं हैं।

निराशा, तनाव और बीमारियों से घिरे बुजुर्गों के लिए वे एक जीवंत प्रेरणा हैं। सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत अज्जू भैया की दिनचर्या अनुशासन और सादगी की मिसाल है। बचपन से ही उनकी आदत रही है कि वे सुबह प्रातःकाल उठकर स्नान, पूजन-पाठ कर स्वयं को पूरी तरह तैयार करके घर से निकलते हैं और पूरे दिन को मुस्कान के साथ जीते हैं।

उनका का मानना है कि जीवन को टेंशन फ्री, मस्त और सादगी से जिया जाए, तो उम्र केवल एक संख्या बनकर रह जाती है। उनका व्यवहार, सोच और जीवनशैली यही सिखाती है कि खुश रहना भी एक कला है।

जहाँ गीत बजता है, वहाँ अज्जू अपने अनोखे अंदाज में थिरकते नज़र आ जाते हैं। यही उनकी सहजता, सरलता और जीवन के प्रति प्रेम उन्हें सबसे अलग और खास बनाता है।

वास्तव में अजय मालवीय ‘अज्जू आज समाज के लिए एक चलता-फिरता संदेश हैं..

“उम्र नहीं, सोच बूढ़ी होती है।”
उनका जीवन हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो स्वस्थ, खुशहाल और तनावमुक्त जीवन जीना चाहता है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!