गौ सेवक महासभा की जिला टीम घोषित, प्रमुख कार्यालय में हुई अहम बैठक!”

कानपुर नगर।
आज गौ सेवक महासभा के प्रमुख कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रमुख अध्यक्ष सचिन दुबे, उपाध्यक्ष शोभित शानू सैनी एवं जिला अध्यक्ष राहुल सिंह भदोरिया की मौजूदगी में जिला स्तर की टीम की घोषणा की गई।

घोषित पदाधिकारियों में
शिवा गुप्ता को जिला कार्यकारिणी सदस्य,
शिवांश सिंह को नगर अध्यक्ष,
मुकुंद शाही को जिला महामंत्री तथा
आयुष सिंह को जिला सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में गौ सेवा के कार्यों को और अधिक सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने तथा संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने गौ संरक्षण और सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!