योग्यता होते हुए भी रोजगार से वंचित एनटीपीसी प्रभावित महिला की कलेक्टर से फरियाद!”

नरसिंहपुर। 15 जनवरी 2026
एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित ग्राम सुदराम खैरी निवासी एक महिला ने माननीय कलेक्टर महोदया से अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाने की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसने आईटीआई से इलेक्ट्रिकल्स डिप्लोमा किया है, जिसकी प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि आवेदन के साथ संलग्न है। वह एनटीपीसी द्वारा प्रभावित किसान परिवार से है तथा एनटीपीसी द्वारा जारी पीओपी (POP) कार्डधारी भी है।

महिला का कहना है कि वह कई बार एनटीपीसी कार्यालय में आवेदन दे चुकी है, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस विचार नहीं किया गया। आरोप है कि मौखिक रूप से यह कहकर टाल दिया जाता है कि महिला होने के कारण वर्तमान में कोई पद उपलब्ध नहीं है।

पीड़िता ने बताया कि उनके माता-पिता वृद्ध एवं बीमार हैं, जिनकी आर्थिक व शारीरिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। वह उनकी एकलौती संतान है और उनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उसी पर है। ऐसे में रोजगार न मिलने से परिवार गंभीर संकट में है।
महिला ने कलेक्टर महोदया से आग्रह किया है कि उसे उसकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार एनटीपीसी में उपयुक्त नौकरी प्रदान कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वह अपने माता-पिता की सेवा और परिवार का भरण-पोषण कर सके।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!