गृह क्लेश से आत्मघाती प्रयास और सड़क हादसा: दो अलग घटनाओं में दो युवक जिला अस्पताल पहुंचे, एक सुरक्षित तो एक का इलाज जारी!”

नरसिंहपुर। 14 जनवरी 2026
जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्ति जिला अस्पताल पहुंचे। पहली घटना में खमरिया थाना करेली निवासी 40 वर्षीय महादेव चौधरी ने गृह क्लेश के चलते इल्ली मार पी ली, जिन्हें समय रहते जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है।

वहीं दूसरी घटना में झांसी घाट थाना गोटेगांव निवासी 26 वर्षीय संजू वर्मा 13 जनवरी की रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से घर जाते समय कार की टक्कर से घायल हो गए। परिजनों द्वारा पहले उन्हें चरगवां अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!