सेवा की मिसाल: कड़कड़ाती ठंड में राय महिला मंडल का नवजातों व बुजुर्गों के लिए सराहनीय प्रयास!”

नरसिंहपुर । 14 जनवरी 2026
कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से राय महिला मंडल नरसिंहपुर की नगर अध्यक्ष प्रीति राय के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य किया गया।

इस दौरान नवजात शिशुओं को गर्म स्वेटर एवं बुजुर्गों को ठंड से राहत देने के लिए गर्म मोजों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों एवं स्टाफ द्वारा महिला मंडल को सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर राय महिला मंडल की पूर्व नगर अध्यक्ष अर्चना राय एवं स्वाति जायसवाल, उपाध्यक्ष ज्योत्सना राय, सचिव दुर्गा राय, कोषाध्यक्ष मीनू महाजन, जयश्री राय, आरती राय, प्रतिभा राय, रिंकी राय, रेखा राय, रेनू जायसवाल, कामनी राय, साधना राय, लता राय, सची चौकसे, नीता राय, सरिता राय, नेहा राय एवं सरला राय की विशेष सहभागिता रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नगर अध्यक्ष प्रीति राय द्वारा सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!