नरसिंहपुर में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा: कार पर गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चमत्कारिक बचाव!”

नरसिंहपुर। 13 जनवरी
नरसिंहपुर शहर के बाहरी रोड पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अष्टांग चिकित्सालय के सामने गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर पलट गई। हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में बैठा व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक चक्का अचानक पंक्चर हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली सीधा कार पर पलट गई। घटना के समय कार के अंदर एक व्यक्ति मौजूद था, जिसे स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार के कांच तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए बाहरी रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस एवं कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!