स्वस्थ तन–स्वस्थ मन का संदेश: नर्सिंग पब्लिक स्कूल में भव्य योग आयोजन!”

नरसिंहपुर / 13 जनवरी
नर्सिंग पब्लिक स्कूल में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों एवं जीवन मूल्यों से प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें योग शिक्षिका प्रियंका शर्मा द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योग क्रियाएं कराई गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।

इस अवसर पर संस्था प्रचारिका श्रीमती भारती ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन भी विकसित करता है।” उन्होंने युवाओं से नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मबल एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए बताया गया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। योग के द्वारा युवा तनाव एवं अवसाद से मुक्त होकर अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक सजग और स्पष्ट बन सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संचालक तरुणेन्द्र सिंह ठाकुर, वरुणेंद्र सिंह ठाकुर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!