स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिला चिकित्सालय में शांति का संकल्प!”

नरसिंहपुर / 12 जनवरी 2026
सूर्य नमस्कार व मेडिटेशन से मन को मिली गहराई, ओम शांति का अनुभव
नरसिंहपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। ओम शांति ब्रह्माकुमारी आश्रम के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार एवं मेडिटेशन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन में ध्यान की महत्ता को समझाना और मन को गहरी शांति की ओर ले जाना रहा। आश्रम की वरिष्ठ दीदी एवं सीएस राजकुमार चौधरी डॉ रिपुदमन ने मेडिटेशन के माध्यम से एकाग्रता, सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. सीएस राजकुमार चौधरी रिपुदमन की उपस्थिति रही ।
इस अवसर पर सीनियल नर्सिंग ऑफिसर सीमा ठाकुर, मधुरिमा नाथ, सुनीता वाथव, देवनंदनी नागवंशी, रानू बैरागी, मोनिका शर्मा, भारती सोनी, आरती गढ़ेवाल, वंदना मेहरा सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में मंचासीन वरिष्ठ सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मधुरिमा नाथ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि
“कुछ ही देर के मेडिटेशन से मन में जो शांति और हल्कापन महसूस हुआ, वह अवर्णनीय है। हम सभी को मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए।”

स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति भी उतनी ही आवश्यक है..

सौरभ प्रताप सिंह राठौड़

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!