“नशा नहीं, निश्चय और संस्कार : ब्रह्माकुमारीज के भव्य कार्यक्रम में नशा मुक्ति योद्धाओं का सम्मान”!

जबलपुर। 8 जनवरी 2026आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने हेतु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ज्ञानसंजीवनी भवन, धनवंतरी नगर जबलपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू (राजस्थान) से पधारे मेडिकल विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भ्राता डॉ. बनारसी लाल भाई जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जबलपुर के माननीय सांसद, विधायकगण, महापौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इंदौर जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, मेडिकल विंग की जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी उषा दीदी, नरसिंहपुर जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी एवं जबलपुर नेपियर टाउन सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी भावना दीदी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट सहित विभिन्न जिलों से आए नशे से मुक्त हुए नशा मुक्ति योद्धाओं को मुकुट, अंगवस्त्र एवं नशा मुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्त मध्यप्रदेश एवं नशा मुक्त भारत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजयोग और आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति का यह अभियान समाज में प्रेरणास्रोत बन रहा है।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि आध्यात्मिक सशक्तिकरण, दृढ़ निश्चय और श्रेष्ठ संस्कारों के माध्यम से नशे पर विजय संभव है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!