नारी शक्ति का भव्य मंच: ‘स्वयं’ एग्जीबिशन 16 से 19 जनवरी तक नरसिंहपुर में!”✨

नरसिंहपुर। 7 जनवरी 2026
नरसिंहपुर महिला उद्यमिता को नई उड़ान देने के उद्देश्य से नई सोच – हमारी कल्पना महिला मंडल द्वारा एक भव्य एग्जीबिशन ‘स्वयं’ का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 16 जनवरी से 19 जनवरी तक जनपद मैदान, नरसिंहपुर में आयोजित होगी।

इस एग्जीबिशन के माध्यम से महिला उद्यमिता, नवाचार, हस्तशिल्प, घरेलू उद्योगों तथा लघु व्यवसायों से जुड़े विविध उत्पादों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें अपने उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना है।

यह प्रदर्शनी न केवल महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी, बल्कि आम जनता को भी गुणवत्तापूर्ण एवं स्वदेशी वस्तुओं से सीधे जुड़ने का सुअवसर मिलेगा।

कार्यक्रम की प्रेसिडेंट डॉ. कल्पना मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे घरेलू उद्योगों और लघु व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

घरेलू उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़ी महिलाएं अधिक जानकारी के लिए पदाधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं..

➡️ डॉ. कल्पना मिश्रा (प्रेसिडेंट): 9907087675
➡️दीपिका कपूर: 7974485194
➡️चाहत पचौरी: 7489384141
➡️भारती ठाकुर: 9630056720

आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं एवं नागरिकों से इस प्रदर्शनी में शामिल होकर स्वदेशी, आत्मनिर्भर और नारी सशक्त भारत की इस पहल को सफल बनाने की अपील की

 

*नारी शक्ति का भव्य मंच: ‘स्वयं’ एग्जीबिशन 16 से 19 जनवरी तक नरसिंहपुर में*!”✨

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!