“वर्दी सिर्फ नौकरी नहीं, परिवार है: मध्यप्रदेश पुलिस ने निभाया वादा, दिवंगत अधिकारी के परिजनों को ₹1 करोड़ सहायता!”

नरसिंहपुर। 2 जनवरी 2026
पुलिस विभाग द्वारा संचालित पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत कर्तव्य के दौरान दिवंगत हुए पुलिस अधिकारी के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए मानवता और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की गई। जिले में पदस्थ रहे सहायक उप निरीक्षक स्वर्गीय बाबूराम बरकड़े की कर्तव्य के दौरान रेल दुर्घटना में दुखद मृत्यु के बाद, उनके परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि स्व. बाबूराम बरकड़े की दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को ड्यूटी के दौरान रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिनांक 02 जनवरी 2026 को उनके परिजनों को यह सहायता प्रदान की गई, जिससे कठिन समय में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, एसबीआई रीजनल मैनेजर जबलपुर अमित भगत, मुख्य प्रबंधक एसबीआई नरसिंहपुर अपहास मिश्रा, मुख्य प्रबंधक एसबीआई गोटेगांव प्रदीप शिंदे, वेतन लिपिक अजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी एक परिवार का हिस्सा है। ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी के साथ घटित अप्रिय घटना पूरे पुलिस बल की क्षति होती है। इसी भावना से पुलिस सैलरी पैकेज योजना लागू की गई है, ताकि दिवंगत अथवा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक व मानसिक संबल मिल सके।

उन्होंने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने वेतन खाते को पुलिस सैलरी पैकेज योजना में परिवर्तित कराएं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में उनके परिवार को आवश्यक आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!