कैमरे में कैद बहादुरी बरमान घाट पर डूबते बच्चों को नाविकों ने ऐसे बचाया, देखें वीडियो!!

नरसिंहपुर | 2 जनवरी 2026
बरमान रेत घाट स्थित चोची घाट के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करेली निवासी दो बच्चे नर्मदा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविकों ने बिना देर किए अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों बच्चों की जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों को डूबता देख मांझी नोरिया, परिवार के श्री नोरिया एवं छोटू नोरिया तुरंत नदी में कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया!

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने नाविकों की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें देवदूत बताया। वहीं प्रशासन ने भी अपील की है कि बरमान रेत घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षा नियमों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।

यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि नदी में स्नान करते समय सावधानी अत्यंत आवश्यक है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!