धर्म नहीं, सेवा प्रमुख: ईशू जयंती पर अस्पताल में फल वितरण, देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना!”

नरसिंहपुर। 27 दिसंबर 2025

ईशू मसीह के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मेथोडिस्ट चर्च नरसिंहपुर द्वारा मानव सेवा की सुंदर मिसाल पेश की गई।

शनिवार को जिला अस्पताल में उपचाररत मरीजों को ईसाई समाज की ओर से फल वितरित किए गए, जिससे मरीजों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।

इस अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में “टीवी मुक्त हो भारत” का नारा भी दिया गया, जिसका उद्देश्य समाज को स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में चर्च के पादरी इमरशन डिवाईन, अमित आईशेक सीनियर  नर्सिंग ऑफिसर,  मौली कामनी राम,  अंजना रैकवार , डाली नाथ , जूली राम , रेशमा चलम, अंजना बेक, उमा राव, सहित ईसाई समाज के सदस्य,  एवं डॉक्टर  गुरूचरण चौरसिया एवं अस्पताल स्टाफ की उपस्थिति रही। सभी ने सेवा भाव से मरीजों का हालचाल जाना।

इसके साथ ही ईसाई समाज द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन, गर्म कपड़े एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भारतवर्ष के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई।

ईशू जयंती पर किया गया यह सेवा कार्य यह संदेश देता है कि धर्म से ऊपर मानवता और सेवा का भाव ही सच्ची आराधना है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!