पंचायत से पार्लियामेंट तक : दिल्ली में 16 राज्यों के बीच चमकी जिले की महिला सरपंच प्रियंका खेमरिया!”

नई दिल्ली / नरसिंहपुर / 21 दिसंबर 2025
नई दिल्ली में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सरपंच संवाद के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के 16 राज्यों से चयनित 46 महिला सरपंचों ने सहभागिता की। इस राष्ट्रीय मंच पर सभी प्रतिभागी महिला सरपंचों को “धुरंधर सरपंच” का विशेष टैग प्रदान किया गया।
मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की महिला सरपंच प्रियंका खेमरिया ने पंचायत व्यवस्था, नवाचारों और आत्मनिर्भर विकास मॉडल पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया, जिससे मध्य प्रदेश को विशेष पहचान मिली।
कार्यक्रम के प्रमुख आयामों में पार्लियामेंट विजिट, आत्मनिर्भर पंचायत निर्माण, महिला नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता के सशक्तिकरण जैसे विषय शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान महिला सरपंचों ने नेतृत्व में आत्मविश्वास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आत्मनिर्भर पंचायत की स्पष्ट रूपरेखा पर गहन समझ विकसित की।
यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में मिले मार्गदर्शन और अनुभव से महिला नेतृत्व को नई दिशा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिली।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!