थाईलैंड मागुर मछली तस्करी गैंग पर नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3 टन प्रतिबंधित मछली बरामद!”

नरसिंहपुर / 7 दिसंबर 2025
नरसिंहपुर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग 3 टन प्रतिबंधित थाईलैंड प्रजाति की मागुर मछली जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नागपुर (महाराष्ट्र) के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर बीती रात स्टेशनगंज थाने की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सिंहपुर तिराहा, छिंदवाड़ा रोड पर संदेह होने पर दो पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में भारी मात्रा में मछलियाँ मिलीं, जिनकी प्रकृति की पुष्टि के लिए मत्स्य विभाग की टीम को बुलाया गया।

मत्स्य अधिकारियों ने परीक्षण के बाद मछलियों को प्रतिबंधित (थाईलैंड) प्रजाति की मागुर बताया। ये मछलियाँ जैव-विविधता एवं पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा मानी जाती हैं और इनका परिवहन नियमों का उल्लंघन है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए..

गिरफ्तार आरोपी:

1. सतीश गौर, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)

2. सतीश परिहार, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)

 

जप्ती: लगभग 3 टन प्रतिबंधित मागुर मछली एवं दो पिकअप वाहन

आरोपियों के विरुद्ध धारा 5 फिशरीज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद मछलियों को मत्स्य विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उनका नष्टीकरण किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि दिव्या सनोडिया, उनि मुकेश विसेन, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पटेल, आरक्षक अंकित, प्रवीण, नंदकिशोर एवं योगेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीना ने आमजन से अपील की है कि कहीं भी प्रतिबंधित मछलियों या वन्यजीवों का अवैध व्यापार दिखे तो तुरंत नज़दीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दें।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!