भोपाल / बड़वानी- 15 नवम्बर 2025
धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल बड़वानी में राज्य शासन की माफी योजना के तहत 4 आदिवासी बंदियों को पहली बार रिहा किया गया। यह कदम न केवल मानवता और सुधारात्मक न्याय की मिसाल है, बल्कि जनजातीय गौरव दिवस को अर्थपूर्ण बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय भी है।
कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के जनजाति समाज के स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया गया। जेल परिसर में पारंपरिक मांदल नृत्य की प्रस्तुति ने वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया और आदिवासी परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया।
रिहा हुए सभी बंदियों को भगवद्गीता और मिठाई भेंट कर उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। बिरसा मुंडा की जयंती पर मिली यह रिहाई इन बंदियों के लिए सच में एक नई शुरुआत और नई उम्मीद का दिवस बन गई।
#JanjatiyaGauravDiwas #mprajyapal #CMMadhyaPradesh










