“जिले के सबसे बड़े अस्पताल में हंगामा! लूट, मारपीट और पुलिस नदारद, वीडियो आया सामने!”!

नरसिंहपुर / 15 नवम्बर 2025

नरसिंहपुर   जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे शासकीय साइकिल स्टैंड के कर्मचारियों पर कुछ नशे में धुत युवकों ने अचानक हमला बोल दिया।

जानकारी के अनुसार, स्टैंड कर्मचारी अलाव जलाकर बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे युवकों ने बिना किसी कारण मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी अस्पताल परिसर स्थित स्टैंड ऑफिस के अंदर तक घुस गए और वहां भी कर्मचारियों पर हमला करते हुए कैश लेकर फरार हो गए।

जिले के सबसे बड़े अस्पताल, जहां प्रतिदिन हजारों मरीजों और परिजनों की आवाजाही रहती है, वहां इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
अस्पताल में मौजूद पुलिस चौकी महज एक हवलदार और दो होमगार्डों के भरोसे संचालित हो रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि ये कर्मी सुरक्षा देखें या घटनाओं में पीड़ितों के बयान दर्ज करें?

घटना ने जिले की पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोगों में आक्रोश है कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में ही यदि सुरक्षा नहीं, तो आम जनता आखिर सुरक्षित कहां है?

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!