एमएलबी स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस उत्सव, छात्राओं ने लगाए आकर्षक फूड स्टॉल!”

नरसिंहपुर। 14 नवम्बर 2025
एमएलबी स्कूल में  शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। शिक्षकों ने नेहरू के जीवन, उनके बाल प्रेम तथा राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। छात्राओं को बाल अधिकार, शिक्षा और संस्कारों का महत्व भी समझाया गया।

विशेष आकर्षण रहा छात्राओं द्वारा लगाया गया तेजस्वी विक्रय केंद्र, जिसमें बच्चों ने स्वयं द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इडली, समोसा, चाट, रसगुल्ला सहित अन्य घरेलू पकवानों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्रों ने बिक्री प्रबंधन, सजावट और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों और शिक्षकों के लिए यादगार बना।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!