स्वास्थ्य कर्मियों ने सार्थक अटेंडेंस और वेतन कटौती को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन!”

नरसिंहपुर। 12 नवम्बर 2025

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) कैडर के स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को सार्थक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और वेतन कटौती के मुद्दे पर कलेक्टर नरसिंहपुर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि CMHO कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा केवल CHO कैडर को ही सार्थक ऐप पर उपस्थिति दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि अन्य समस्त स्वास्थ्य स्टाफ को इस प्रक्रिया से मुक्त रखा गया है। इससे कर्मचारियों में असमानता की भावना उत्पन्न हो रही है।

CHO कर्मचारियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न पोर्टलों पर नियमित रूप से ऑनलाइन एंट्री एवं रिपोर्टिंग कार्य करते आ रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे सार्थक ऐप पर उपस्थिति दर्ज करने के विरोध में नहीं हैं, लेकिन यह प्रणाली सभी स्वास्थ्य कर्मियों पर समान रूप से लागू की जानी चाहिए।

महिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई स्वास्थ्य केंद्र दूरस्थ और एकांत इलाकों में हैं, जहां अकेले 9 से 4 बजे तक कार्य करना सुरक्षा दृष्टि से जोखिम भरा है।

इसके अलावा, कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें वेतन से संबंधित PBI पिछले आठ माह से प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कर्मचारियों ने मांग की है कि सार्थक उपस्थिति व्यवस्था सभी पर समान रूप से लागू की जाए तथा लंबित PBI शीघ्र जारी की जाए।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!