पत्रकारों के हितों को लेकर प्रदर्शन रैली, कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन!”

नरसिंहपुर / 11 नवंबर 2025

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई नरसिंहपुर ने सोमवार को पत्रकारों की हित-संबंधी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रकार जनसंवाद केंद्र से प्रदर्शन रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई, जहां संघ ने प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष बालमुकुंद विनोद कोरी के नेतृत्व में कलेक्टर रजनी सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित स्मरण पत्र सौंपा।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन में पत्रकारों के हितों से जुड़ी प्रमुख मांगें शामिल हैं। इनमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निर्धारित सुविधाएं प्रदान करना, असंगठित पत्रकारों के लिए सुरक्षा कवरेज, पत्रकार कल्याण कोष में वृद्धि, जिले में मीडिया सेंटर की स्थापना, पत्रकार भवन निर्माण तथा राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी रूप से लागू करना शामिल है।

कलेक्टर रजनी सिंह ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि ज्ञापन को शासन स्तर पर प्रेषित कर संबंधित विभागों से उचित कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान संभागीय पदाधिकारी, जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!