काम के दौरान दर्दनाक हादसा: गन्ना क्रेशर ने छीना मजदूर का हाथ!”

नरसिंहपुर / 11 नवंबर 2025

समनापुर में गन्ना क्रेशर पर काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। घंसौर निवासी 28 वर्षीय मजदूर बिसाहूलाल खेत में गन्ने की प्रोसेसिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका दाहिना हाथ गन्ना क्रेशर मशीन में फँस गया, जिससे उसका हाथ कट गया।

घटना के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मजदूर की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!