मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के लिये सुनहरा अवसर : गणित और विज्ञान ओलंपियाड का होगा आयोजन 🎯

भोपाल/ 5 नवंबर 2025

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार अवसर मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गणित और विज्ञान विषय में ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय के सेकेण्डरी एजुकेशन विंग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

🏆 आकर्षक पुरस्कार

प्रत्येक विषय (गणित एवं विज्ञान) में 5 विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे, इस प्रकार कुल 10 विद्यार्थी पुरस्कृत होंगे।

प्रथम पुरस्कार: ₹51,000

द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000

तृतीय पुरस्कार: ₹21,000

सांत्वना पुरस्कार (2): ₹11,000 प्रत्येक

📍 परीक्षा केंद्र और पंजीकरण

ओलंपियाड की परीक्षाएं विकासखंड और संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित होंगी। विद्यार्थी एक या दोनों विषयों में भाग ले सकते हैं।

पहली परीक्षा: विकासखंड स्तर पर

दूसरी परीक्षा: संभागीय स्तर पर
विद्यालयों के प्राचार्य 10 नवम्बर 2025 तक विमर्श पोर्टल पर विद्यार्थियों की प्रविष्टि दर्ज कर सकेंगे।

यह प्रतियोगिता प्रदेश के विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और विषयगत गहराई विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

~ डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
#Education #MadhyaPradesh #Olympiad #JansamparkMP #DrMohanYadav #UdayPratapSingh

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!