जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 11 नवंबर को नरसिंहपुर में होगा
नरसिंहपुर**, 27 अक्टूबर 2025.** जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी नरसिंहपुर सुनीता यादव ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार “29वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026” का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारतमण्डपम में किया जाएगा। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन नरसिंहपुर में 11 नवंबर 2025 को शासकीय पीजी कालेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों/ दलों से 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आंमत्रित किये जा रहे है। आयोजन के संबंध में कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें तथा सांस्कृतिक विविधता को समझने और सराहने का अवसर प्राप्त करें। कार्यक्रम में भाषण, कहानी व कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिताएं एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक विधा में भाग ले सकता है। प्रतिभागी अपना ऑनलाइन पंजीयन My Bharat पोर्टल पर अथवा आफलाइन भी कर सकते हैं। विज्ञान प्रदर्शनी केवल राज्य स्तर तक सीमित रहेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी नरसिंहपुर के कार्यालय में संपर्क कर प्राप्त करे सकते हैं।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 जिला स्तरीय सुगम्य चुनाव निगरानी कमेटी की बैठक 28 अक्टूबर को होगी
नरसिंहपुर**, 27 अक्टूबर 2025.** जिला स्तरीय सुगम्य चुनाव निगरानी कमेटी (District Monitoring Committee On Accessible Election) की बैठक 28 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे से कलेक्टर चेम्बर में आयोजित की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर ने संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के आदेश के माध्यम से जिला स्तरीय चुनाव निगरानी कमेटी (District Monitoring Committee On Accessible Election) का गठन किया गया है।








