पोस्ट ऑफिस के पास मिला अज्ञात शव, मृतक की हुई शिनाख्त!”

नरसिंहपुर / 2 अक्टूबर 2025
नरसिंहपुर। गुरूवार सुबह नगर के पोस्ट ऑफिस के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पोलखोल की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान मृतक का छोटा भाई संतोष नेमा भी वहां आ गया, जिसने मृतक की पहचान अपने बड़े भाई श्याम कुमार नेमा (55 वर्ष), निवासी अमरबाड़ा के रूप में की।

मृतक श्याम कुमार लंबे समय से घर से अलग रहकर भिक्षा मांगने का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि अज्ञात बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है। मौके पर थाना कोतवाली से रोहित व राहुल दुबे मौजूद रहे और शव को संस्कार हेतु नकटुआ मुक्तिधाम भिजवाया गया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!