“8 दिन की हड़ताल, नगर में गंदगी का राज… क्या सफाईकर्मियों की भूख–बेबसी किसी को नहीं दिखती?”

नरसिंहपुर / 24 दिसंबर 2025

✍️
नरसिंहपुर नगर पालिका की संवेदनहीनता अब खुलकर सामने आ चुकी है।

अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर बैठे सफाईकर्मियों की हड़ताल आज आठवें दिन में प्रवेश कर गई, लेकिन अफसोस, अब तक कोई सुनवाई, कोई समाधान, कोई जिम्मेदारी दिखाई नहीं दे रही।

ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो नगर की सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की आर्थिक बदहाली और उनके परिवारों की परेशानियों से किसी भी जिम्मेदार को कोई लेना-देना ही नहीं है।
धरने पर बैठे सफाईकर्मियों का साफ कहना है..

“जब तक खाते में बकाया वेतन नहीं आएगा, तब तक काम पर लौटने का सवाल ही नहीं उठता।”

नगर में गंदगी का अंबार, सड़कों पर फैला कचरा और बिगड़ती स्वच्छता व्यवस्था प्रशासन की नाकामी और लापरवाही की गवाही दे रही है।
सवाल यह है कि
👉 क्या सफाईकर्मियों का पसीना, मेहनत और उनका हक अब इतना सस्ता हो गया है?

👉 क्या जिम्मेदार अधिकारी केवल कुर्सियों पर बैठकर तमाशा देखते रहेंगे?

आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन नगर पालिका की चुप्पी अब आक्रोश को न्योता दे रही है।

अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है,जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!