मप्र में मुख्य सचिव के लिए घमासान,इकबाल सिंह बैंस का बढ़ सकता है कार्यकाल।

आईएएस तबादला सूची जारी।। कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल तो प्रतिभापाल बनी रीवा कलेक्टर,मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह को इंदौर कमिश्नर बनाया गया।। हर्ष सिंह को ग्वालियर ननि कमिश्नर बनाया गया... विदित हो कि ,नरसिंहपुर के सीईओ रहे दो आईएएस अधिकारियों को बड़े जिलों की कमान दी गई है।। जहां कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल तो वही प्रतिभा पाल बनी रीवा कलेक्टर..@पोलखोल न्यूज

भोपाल– नए मुख्य सचिव के लिए अभी से शुरू हुई खीच तान जारी।

आईएएस तबादला सूची जारी।। कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल तो प्रतिभापाल बनी रीवा कलेक्टर,मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह को इंदौर कमिश्नर बनाया गया।। हर्ष सिंह को ग्वालियर ननि कमिश्नर बनाया गया... विदित हो कि ,नरसिंहपुर के सीईओ रहे दो आईएएस अधिकारियों को बड़े जिलों की कमान दी गई है।। जहां कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल तो वही प्रतिभा पाल बनी रीवा कलेक्टर..@पोलखोल न्यूज

सीएम शिवराज और इकबाल सिंह बैंस की जोड़ी फिर करा सकती है मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव ,मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है,वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का 6 महीने का बढ़ा हुआ कार्यकाल 30 मई को होने जा रहा है पूरा।

फिर मिल सकता है इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन।

केंद्र सरकार द्वारा की गई प्रशासनिक सर्जरी के बाद इकबाल सिंह बैंस को दुबारा एक्सटेंशन मिलने की संभावना बढ़ गई है,सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में लामबंदी भी शुरू कर दी है,यदि इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन नही मिलता है तो और उसके बाद उनके उत्तराधिकारी के तौर पर नए मुख्य सचिव के नाम के लिए 1989 बैच के अनुराग जैन का नाम फिर से चलने लगा है लेकिन मुख्य सचिव के अगले दावेदार अनुराग जैन को केंद्र सरकार मध्य प्रदेश भेजने के लिए तैयार नहीं है।पिछले साल भी अनुराग जैन के नाम पर मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव के लिए चर्चाओं में था।

30 नवंबर 2022 को इकबाल सिंह बैंस रिटायर हो रहे थे, रिटायर के अंतिम दिन ही उनको 6 महीने के लिए एक्सटेंशन दिया गया था।

अब जबकि अगले महीने 30 मई को उनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है,ऐसे में मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव के लिए अनुराग जैन के अलावा 1988 बैंस की वीरा राणा और 1989 बैंस के मो.सुलेमान भी दावेदारी में शामिल है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वीरा राणा और मो.सुलेमान का मुख्य सचिव बनना असंभव बताया जा रहा है।

15 मई को नामों को लेकर किया जाएगा मंथन।

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह 15 मई के बाद एक बार फिर इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को बढ़वाने के लिए दिल्ली जाकर पीएम से करेंगे मुलाकात।नए मुख्य सचिव के लिए अजय तिर्की, संजय बदोंपाध्याय, आशीष उपाध्याय, जेएन कंसोटिया, राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा का भी नाम शामिल माना जा रहा है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!