नरसिंहपुर / 21 दिसंबर 2025
नरसिंहपुर | 20 दिसंबर को शनिवार सुबह 10:30 बजे
जिले की ग्राम कौंडिया स्थित शुगर मिल में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली से संचालित जूस लाइन में अचानक प्रेशर बनने से लाइन फट गई। हादसा इतना भीषण था कि पास काम कर रहे चार मजदूर बुरी तरह घायल हो गए।
घायलों में मुन्ना यादव (उत्तरप्रदेश निवासी) शामिल हैं। वहीं जिले के अन्य घायलों में अजय पटेल (निवासी कैंकरा), नरेंद्र धानक और सुनील खंगार (निवासी चामचौंन) बताए गए हैं।
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद शुगर मिल परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह लाइन में अत्यधिक प्रेशर बताई जा रही है। सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।








